Posts

Power of optimism / Optimism : a great idea / motivational story in hindi / Inspirational story in hindi /आशावाद : एक महान विचार

Image
आशावाद: एक महान विचार  आज जो भी कुछ हम हैं वह आशावाद का परिणाम है | आशावाद से सकारात्मकता का जन्म हुआ है। आशावाद हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है । आशावाद एक ऐसा स्वभाव है जो विश्वास या आशा को दर्शाता है कि कुछ विशिष्ट प्रयासों के परिणाम, या सामान्य रूप से परिणाम सकारात्मक, अनुकूल और वांछनीय होंगे। आशावाद बनाम निराशावाद का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक सामान्य मुहावरा एक गिलास है जो आधा पानी से भरा होता है: एक आशावादी को गिलास आधा भरा हुआ दिखाई देता है, जबकि एक निराशावादी गिलास को आधा खाली देखता है। शब्द के विशिष्ट अर्थ में, आशावादी होने के नाते, किसी भी स्थिति से सर्वोत्तम संभव परिणाम की अपेक्षा के रूप में परिभाषित किया गया है। इसे आमतौर पर मनोविज्ञान में स्वभावगत आशावाद के रूप में संदर्भित किया जाता है। इस प्रकार यह विश्वास पैदा हुआ कि भविष्य की परिस्थितियाँ सबसे बेहतर होंगी। इस कारण से, यह एक लक्षण के रूप में देखा जाता है जो तनाव के चेहरे में लचीलापन को बढ़ावा देता है। आशावाद और निराशावाद में भिन्नता कुछ हद तक न्यायसंगत है और कुछ हद तक जैविक विशेषता प्रणाल...

Great story in hindi /powerful story in hindi/ Power of smile in hindi/ Inspirational story in hindi/ Moral story in hindi/ मुस्कुराहट की शक्ति/ एक ऐसी कहानी जो आपकी जिंदगी बदल देगी ...

Image
मुस्कुराहट की शक्ति ... मुस्कुराहट की शक्ति ... एक गाँव में बैजू नाम का एक आदमी रहता था। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार में पला -बड़ा हुआ था। उसके पिता जी का निधन उसके बाल्यावस्था में ही हो गयी थी जब वह १५ वर्ष का था। घर की सारी जिम्मेदारियाँ उसके सर पर बचपन से ही आ गयी थी। उसके परिवार में उसकी पत्नी दो छोटे - छोटे बच्चे और एक बूढ़ी माँ रहती थी। बैजू अपने घर की परिस्थितियों को बड़ी बारीकी से देखता था और वह हर परिस्थिति में अपने पिता द्वारा बताये गये गुर ' मुस्कुराहट की शक्ति ' का उपयोग करता था। वह हर परिस्थिति में अपने चेहरे पर एक हल्की मुस्कान कायम रखता था। उसके सारे कार्य बड़ी आशानी से हो जाते थे। वह अन्य लोगों की अपेक्षा कम बिमार पड़ता था। वह हमेशा लोगों को भी मुस्कुराने के लिए प्रेरित करता रहता था। बैजू का मानना था कि यदि आप हमेशा मुस्कुराते हो तो आपको कई फायदे मिलते हैं जो इस प्रकार हैं :- १. शरीर से विषाक्त दूर होता  है।  २. मुस्कान से आपके शरीर में फील गुड हार्मोंस रिलीज होता है। ३. आपको हर परिस्थिति में ऊर्जावान रखता है और उनसे लड़ने की शक्ति देता है। ४. ...

Educational story for Adult and kids in hindi / moral story for Adult and kids in hindi / great story in hindi / नैतिक कहानी

Image
  एक चींटी.... एक जंगल में एक चींटी अपने परिवार के साथ रहती थी। वह अपने परिवार के साथ बहुत खुश थी। एक दिन एक हाथियों का समूह उसके घर की तरफ आ रहा था, उनको देख कर  चींटी और उसके परिवार वाले बहुत ज्यादा भयभीत हो जाते हैं क्योंकि उनका  घर और परिवार हाथियों के रास्ते मे पड़ रहा था । चींटी अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हिम्मत जुटा कर उन हाथियों के समूह के लीडर के पास जाती है और उससे अपना रास्ता बदलने के लिए आग्रह करती है । हाथी घमण्डी था और उसने चींटी की बात नही माना और अपने समूह के साथ उसके घर और परिवार के उपर से गुजर जाता है। चीटी चिल्लाती रहती है लेकिन वे नही रुके और उसका घर और परिवार उनके पाँव मे नीचे आने से नष्ट हो जाता है।  चींटी इस घटना से उदास रहने लगी । वह जब भी बाहर जाती तो अपने से बड़े जीव - जन्तुओं को बड़े ध्यान से देखती और अपने मन में एक ही खयाल लाती कि खास मैं भी इन जीव - जन्तुओं की तरह भारी और शक्तिशाली होती तो सायद मेरा परिवार मेरे साथ होता । उसका यह खयाल धीरे - धीरे उसके मन में हीन भावना उत्पन्न करने लगी और वह अपने आप से घृड़ा करने लगी । वह धीरे- धीरे कमजो...

Moral story for kids and adult in hindi/ Inspirational story in hindi / Educational story in hindi / नैतिक कहानी

Image
  एकता में महान शक्ति होती है। एक गाँव में श्याम नाम का एक व्यक्ति रहता था और उसके चार बेटे थे । बड़े बेटे का नाम रजत , दूसरे बेटे का नाम रचित, तीसरे बेटे का नाम रोहित और सबसे छोटे बेटे का नाम रेहान था। बचपन में उनकी आपस में खुब जमती थी लेकिन जैसे - जैसे वे बड़े होने लगे तो उनके बीच अनबन होने लगी। अपने बच्चो का आपसी व्यवहार बदलता देख श्याम को बहुत चिन्ता होने लगी और उसे समझ में नही आ रहा था कि क्या किया जाए। एक दिन वह जंगल में घुमने गया और वहाँ उसकी नजर एक लकड़हारे पर पड़ती है जो लकड़ियाँ तोड़ रहा होता है। श्याम उसके पास जाता है और अपना नाम श्याम बता कर उसका परिचय पूछता है । लकड़हारा अपना नाम मोहन बताता है । दोनो में थोड़ी देर बात -चीत होती है उसके बाद मोहन अपने काम में लग जाता है। मोहन एक बड़े पेड़ से पतली - पतली टहनियाँ तोड़ कर और उसे छोटे - छोटे टुकड़ो में कर के गट्ठर बना रहा था। श्याम ने देखा  कि जब मोहन पतली टहनियों को तोड़ता है तो वे बड़ी आसानी से टूट  जाती हैं लेकिन जब दो या उससे अधिक टहनियों को तोड़ने का प्रयास करता है तो उसे मुश्किल होती है। श्याम को यह दृष्य दे...

Rules of happiness life in hindi / great thought about life/ how to live life happily/ mantra of Happy Life / जिंदगी हँस के जीना एक कला है । / जीवन में सफलता पाने का अचूक मंत्र ।

Image
  जिंदगी हँस के जीना एक कला है। आज हम २१ वीं सदी में जी रहे हैं। कहने को हमारे पास आज बहुत कुछ है, हमने बहुत विकास किया ऐसा हम मानते है । लेकिन क्या आप वाकई विकसित हुए हैं ये सवाल आप अपने आप से करें ।  यहाँ विकास का मतलब नैतिक मूल्यों का विकास से है। मैं नैतिक मूल्यों के विकास के संदर्भ में चर्चा कर रहा  हूँ। अगर देखा जाए तो आज हमारे समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है । आज हर जगह ईर्श्या, द्वेश और अशहनशीलता की भावना है । जो मुख्य कारण है पतन का । आज इन्सान इतना व्यस्त है अपनी जिंदगी में कि वह यह भी भूल गया है कि वह कौन है, और क्या है। इस सवाल का जवाब हममें से ज्यादातर लोगों के पास नही है। हम अपने आप को ही जब नही जानते तो दूसरों को क्या जानेंगे । आज ज्यादातर लोगों की सोच नकारात्मक हो गई है इसका मूख्य कारण है हमारे आस पास का माहौल । खुशहाल जीवन जीना एक कला होती है । मैं आपको खुशहाल जीवन जीने के कुछ नियम के बारे में बताने जा रहा हूँ जो इस प्रकार हैं :- 1. खुशहाल जीवन जीने के लिए सबसे पहले आप अपने आप को जाने, और अपने आप को जानने के लिए हर दिन सुबह 5 मिनट अपने आप को दें...

Inspirational story in hindi#Motivational story in hindi# जैसा सोचेंगें, वैसा बनेंगे# ऐसी कहानी जो आपको बड़ा सोचने पर मजबूर कर दे

Image
  जैसा सोचेंगे, वैसा बनेंगे ज्यादातर लोगों का व्यवहार उलझन भरा होता है। क्या आपने कभी सोचा कि कोई आदमी एक महिला के लिए दरवाजा क्यों खोल देता है, जबकि दूसरी महिला के लिए नही खोलता ? कोई कर्मचारी एक सुपीरियर के आदेशों का फटाफट पालन क्यों करता है, जबकि दूसरे सुपीरियर के आदेशों का पालन मन मारकर करता है ? हम किसी आदमी की बात ध्यान से क्यों सुनते हैं, जबकि दूसरे आदमी की बात अनसुनी कर देते हैं?  इसका कारण क्या है ? एक शब्द में इसका जवाब दिया जाए तो इसका कारण है : सोच । सोच के कारण ही ऐसा होता है। दूसरे लोग हममें वही देखते हैं, जो हम अपने आप में देखते हैं। हमें उसी तरह का व्यवहार मिलता है जिसमे काबिल हम खुद को समझते हैं।  सोच के कारण ही सारा फर्क पड़ता है। वह आदमी जो खुद को हीन समझता है, चाहे उसकी क्षमताएँ कितनी ही क्यों न हों, वह हीन ही बना रहेगा। आप जैसा सोचते हैं, वैसा ही कार्य करते हैं । अगर कोई व्यक्ति अपने आपको हीन समझता है, तो वह उसी तरीके से कार्य करेगा। जो त्यक्ति यह महसूस करता है कि वह महत्वपूर्ण नहीं है, वह सचमुच महत्वपूर्ण नही होता। दूसरी तरफ, जो व्यक्ति यह समझता ह...

Happiness quotes in hindi / positive quotes in hindi / great quotes in hindi / खुशी जीवन जीने के लिए 10 प्रभावशाली विचार

Image
  अपनी खुशी के पलों को दूसरे के साथ साझा करें ... जीवन में हर इन्सान की जिंदगी में खुशी के पल आते हैं। हर इन्सान को अपनी खुशी को दूसरो से साझा करना चाहिए लेकिन आज की भाग - दौड़ भरी जिंदगी मै ऐसा नही है। नही है। आज की भाग - दौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास समय का अभाव है और वह अपनी जिंदगी की उधेड़- बुन में उलझा हुआ है । इस परिस्थितति में ज्यादातर इन्सान अपने खुशी के पलो का भी अच्छे से आनन्द नही ले पा रहे हैं। आज हमारे समाज में नकारात्मकता का इतना ज्यादा प्रभाव बढ़ गया है, जिससे ज्यादतर लोग तनाव ग्रसित हैं। मेरा यह ब्लाग एक छोटा सा प्रयास है आप सब की जिंदगी में सकारात्मकता लाने का और यह मेरा और मेरे टीम की अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप सम्भव हो पाया है। आइए हम और आप उन महान विचारों को पढ़ते है जो हमारे अन्दर सकारात्मक सोच पैदा करती है और जीवन में खुश रहना सीखाती हैं। इन विचारों में महा पुरुषों के तथा मेरा और मेरे लेखकों के विचार सम्मिलित हैं। इन महान विचारों को नित्य पढ़ने और समझने से आपके जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आ जायेंगे । आपका नजरिया बदल जायेगा । आप देखोगे कि चीजे वही हैं जो पहल...