Posts

How to control your Anger / क्रोध पर कैसे काबू पायें

Image
  क्रोध ... जब हम किसी पर नाराज होते हैं तो वास्तव में उस पर क्रोध कर रहे होते हैं और वो क्रोध हमारे भीतर उस व्यक्ति के लिए एक संघार की भावना को जन्म देता है । हम उस व्यक्ति को अनेक प्रकार से नीचा दिखाने और बर्बाद करने का उपाय सोचने लगते हैं। हम इस पर कभी विचार नही करते कि एक व्यक्ति पर अपनी नाराजगी के चक्कर में हम  खुद अपने ही शत्रु बनते जा रहें हैं । ************************************ Anger... When we are angry at someone, we are really angry at him and that anger gives rise to a sense of unease for that person within us. We start thinking of ways to degrade and ruin that person in many ways. We never consider that in the face of our displeasure over a person, we ourselves are becoming our own enemies.

Important suvichar/ महत्वपूर्ण सुविचार

Image
 १.   समस्या परिस्थिति में नही,    मन:स्थिति में होती है । सकारात्मक दृष्टि से हर समस्या को देखिए तो सही, हर समस्या में आपको उसका हल स्वयं मिल जायेगा और रहेगा केवल और केवल आनन्द । ****************************************************** 1.   The problem is not in the situation but in the mind. If you look at every problem in a positive way, then in every problem, you will find a solution for it yourself and will remain only and only joy.

Importance of planning / Power of Planning / योजना बनाने का महत्व / जीवन में सफल होने के लिए योजना बनायें।

Image
  जीवन में सफलता पाने के लिए योजना बनायें. हमारा इतिहास ये बताता है कि हमारे पूर्वजों ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया । आज हम आधुनिक जीवन जी रहे हैं । आम तौर पर लगभग सभी के पास आधुनिक उपकरण हैं। इन सब सुविधाओं के बावजूद ज्यादातर लोग जीवन में आगे बढने के लिए योजनाएँ नही बनाते हैं। जिस प्रकार पतवार एक नाँव को नाविक के इच्छित जगह पर पहुंचने में मदद करता है ठीक उसी प्रकार किसी भी व्यक्ति को अपने लक्ष्य को पाने के लिए 'योजना ' मदद करता है। कार्य सभी करते हैं (लगभग १०० प्रतिशत लोग ) , लेकिन सफलता का प्रतिशत बहुत कम है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यूं है ? एक बार समय निकाल कर इस विषय पर चिन्तन अवश्य करियेगा । कोई भी व्यक्ति एक दिन में महान नही बन जाता । महान बनने के लिए उसे हर दिन प्रयास करना पड़ता है तब जाके वह महान बनता है। वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करता है। वह अपने मुख्य लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गये प्रयासो को कई भागो में विभाजित करता है और प्रतिदिन उनमें से एक का चयन करके उसे पूरा करने का प्रयास करता है । इस...

Importance of discipline / Discipline Quotes / Discipline is very important in life / जीवन में अनुशास्त बहुत जरूरी है।

Image
  जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। अनुशासन का मतलब होता है " नियम व कायदों " का पालन करना । सफल जीवन जीने के लिए अनुशासन की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। स्वतंत्रता तभी तक सफलता प्रदान करती है, जब तक यह सुनियंत्रित हो। अनुशासन स्वतंत्रता को सार्थकता प्रदान करता है। अनुशासन मानव जाति का गहना है। अनुशासन से ही विकास संभव है । जो व्यक्ति अनुशासन हीन है वह साक्षात पशु समान होता है ।  अनुशासन पूरे जीवन में बहुत महत्व रखता है और जीवन के हर कार्यों में इसकी जरुरत होती है। सूरज और चाँद का सही समय पर उगना और अस्त होना, सुबह और शाम का अपने सही समय पर आना और जाना, नदियाँ हमेशा बहती है, अभिभावक हमेशा प्यार करते हैं, शिक्षक हमेशा शिक्षा देते है और भी बहुत कुछ। तो फिर क्यों हम अपने जीवन में पीछे हैं, बिना परेशानियों का सामना किये आगे बढ़ने के लिये हमें भी अपने जीवन में सभी जरुरी अनुशासन का पालन करना चाहिये। प्रकृति भी अनुशासित है जैसे गर्मी के बाद वर्षा और उसके बाद ठंड फिर गर्मी ये चक्र अनुशासन का एक उदाहरण हैं। जीवन - मरण, बाल्यावस्था से वृद्धावस्था, दिन-रात आदि अनुशासन के कारण ही संभव है।...

10 Important Geeta updesh / १० महत्वपूर्ण गीता उपदेश सुखी जीवन के लिए

Image
  भगवान श्रीकृष्ण ने जो गीता का ज्ञान अर्जुन को दिया था वह संदेश पूरे मानव जाति के लिए उपयोगी है। अगर हम श्रीमद्भगवत गीता के कुछ ज्ञान को हम अपने जीवन में आत्मसात करें तो कई कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। आप तनाव रहित जीवन का निर्वाह कर पाएंगे। यहाँ मै आप सबसे गीता के 10 महान उपदेश को साझा कर रहा हूँ जिसे सभी को अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए । ***************************************** वर्तमान का आनंद लो 1. बीते कल और आने वाले कल की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जो होना है वही होगा। जो होता है, अच्छा ही होता है, इसलिए वर्तमान का आनंद लो। ***************************************** आत्मभाव में रहना ही मुक्ति 2. नाम, पद, प्रतिष्ठा, संप्रदाय, धर्म, स्त्री या पुरुष हम नहीं हैं और न यह शरीर हम हैं। ये शरीर अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश से बना है और इसी में मिल जाएगा। लेकिन आत्मा स्थिर है और हम आत्मा हैं। आत्मा कभी न मरती है, न इसका जन्म है और न मृत्यु! आत्मभाव में रहना ही मुक्ति है। ***************************************** यहां सब बदलता है 3. परिवर्तन संसार का नियम है। यहां सब बदलता र...

Power of Satisfaction / Satisfaction quotes in Hindi / Inspirational Quotes / संतुष्ट व्यक्ति सबसे सुखी होता है ।

Image
संतुष्ट व्यक्ति सबसे सुखी होता है . एक गाँव में अर्नब नाम का एक व्यक्ति रहता था । उसके परिवार में माँ , बाप, पत्नी और दो बच्चे थे। उसका परिवार एक मध्यम वर्गीय था। वह एक सुलझा हुआ व्यक्ति था। वह किसी भी परिस्थिति में धैर्य नही खोता था। वह अपने बच्चों को भी धैर्यवान बनने की सीख देता था। वह अपने समय का सदुपयोग करता था और नियम-संयम का पालन करता था। वह ' आत्म - संतुष्टि ' की वकालत करता था । अर्नब के अनुसार जीवन में खुश रहने के लिए आत्म - संतुष्टि बहुत जरूरी है। आत्म - संतुष्टि आत्म विश्वास से आता है। जो व्यक्ति अपने - आप पर भरोसा रखता है वह हमेशा अच्छा कार्य करता है और अच्छा कार्य करने से उसे फल भी अच्छे मिलते हैं और यही से आत्म -संतुष्टि की शुरुआत होती है। अर्नब हमेशा मुस्कुराता रहता था और दूसरो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करता था। अर्नब का मानना था कि जीवन में आत्म संतुष्टि बहुत जरूरी है । संतुष्ट व्यक्ति हमेशा खुश रहता है, वह जीवन के असली मायने को जानता है। जिसके जीवन में संतुष्टि नही है उसके जीवन में हमेशा परेशानियाँ ही रहती हैं।   आत्म - संतुष्टि खुद की मेहनत से प्राप्त परि...

Power of optimism / Optimism : a great idea / motivational story in hindi / Inspirational story in hindi /आशावाद : एक महान विचार

Image
आशावाद: एक महान विचार  आज जो भी कुछ हम हैं वह आशावाद का परिणाम है | आशावाद से सकारात्मकता का जन्म हुआ है। आशावाद हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है । आशावाद एक ऐसा स्वभाव है जो विश्वास या आशा को दर्शाता है कि कुछ विशिष्ट प्रयासों के परिणाम, या सामान्य रूप से परिणाम सकारात्मक, अनुकूल और वांछनीय होंगे। आशावाद बनाम निराशावाद का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक सामान्य मुहावरा एक गिलास है जो आधा पानी से भरा होता है: एक आशावादी को गिलास आधा भरा हुआ दिखाई देता है, जबकि एक निराशावादी गिलास को आधा खाली देखता है। शब्द के विशिष्ट अर्थ में, आशावादी होने के नाते, किसी भी स्थिति से सर्वोत्तम संभव परिणाम की अपेक्षा के रूप में परिभाषित किया गया है। इसे आमतौर पर मनोविज्ञान में स्वभावगत आशावाद के रूप में संदर्भित किया जाता है। इस प्रकार यह विश्वास पैदा हुआ कि भविष्य की परिस्थितियाँ सबसे बेहतर होंगी। इस कारण से, यह एक लक्षण के रूप में देखा जाता है जो तनाव के चेहरे में लचीलापन को बढ़ावा देता है। आशावाद और निराशावाद में भिन्नता कुछ हद तक न्यायसंगत है और कुछ हद तक जैविक विशेषता प्रणाल...